Tuesday, May 19, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज, शातिर चोर गिरफ्तार

Kanpur : सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज, शातिर चोर गिरफ्तार

Kanpur। जाजमऊ थाना क्षेत्र में दुकानों और घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चकेरी के सजारी निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कैलाश नगर निवासी सतपाल सिंह ने 17 मई को जाजमऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 16 मई की शाम उनकी दुकान ‘आर.के. इलेक्ट्रिकल्स’ से एक युवक पंखा चोरी कर ले गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि इससे पहले 17 अप्रैल को उनकी दुकान से बैटरी भी चोरी हुई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चकेरी के सजारी इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का पंखा, ज्वेलरी, इंडियन गैस सिलेंडर और 4200 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ जाजमऊ थाने में पहले से भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...