Tuesday, May 19, 2026
HomeकानपुरKanpur : बच्चों संग जमीन पर बैठे सीडीओ, मिड डे मील चख...

Kanpur : बच्चों संग जमीन पर बैठे सीडीओ, मिड डे मील चख परखी गुणवत्ता

Kanpur । सरकारी स्कूलों में शिक्षा और मिड डे मील की हकीकत जानने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन अचानक स्कूलों में पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर मिड डे मील खाया और भोजन की गुणवत्ता, स्वाद व स्वच्छता को परखा। बच्चों से बातचीत कर उन्होंने पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह के साथ निपुण भारत मिशन के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा, प्राथमिक विद्यालय कटरी शंकरपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर का निरीक्षण किया। कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से किताब पढ़वाई, ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल कराए और उनकी भाषा व गणित की क्षमता जांची।

उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और पोषण स्तर की जांच की गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय कटरी शंकरपुर में स्कूल परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति पंजिका, शिक्षकों की हाजिरी और बच्चों की कॉपियां भी देखीं गईं।
सीडीओ ने शिक्षकों से कहा कि हर बच्चे की प्रगति पर नियमित नजर रखें और समय से कॉपियां जांचें, ताकि शिक्षण व्यवस्था में सुधार हो सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...