Friday, October 2, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में खिलाड़ियों ने लगाई रफ्तार, उठाया भारी वजन

Kanpur : ग्रीनपार्क में खिलाड़ियों ने लगाई रफ्तार, उठाया भारी वजन

 

दौड़ में अनुज-वंशिका आगे, भार उठाने में सुमित-काजल अव्वल

Kanpur।  गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पुरुष और महिला वर्ग में क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ कराई गई।

ग्रीनपार्क स्टेडियम परिसर में सुबह साढ़े सात बजे क्रीड़ाधिकारी कानपुर मंडल कर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दोनों वर्गों की दौड़ रवाना की। पुरुष वर्ग में अनुज ने पहला, संदीप ने दूसरा और मुकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। एंकाश चौथे, सत्यम मिश्रा पांचवें और आदित्य यादव छठे स्थान पर रहे।

जबकि महिला वर्ग में वंशिका शुक्ला ने पहला, पलक शुक्ला दूसरे और सिमी थापा तीसरा, टीना ने चौथा, हर्षिता ने पांचवां और मेधा तिवारी ने छठा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए अभ्या, आराध्या और उत्कर्ष प्रजापति का चयन किया गया। दौड़ के बाद विजेता खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह और सिविल लाइंस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किए। ऐसे है गांधी जयंती पर ग्रीनपार्क में जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें पुरुष वर्ग में कानपुर विश्वविद्यालय के सुमित शर्मा और महिला वर्ग में ग्रीनपार्क की काजल राजपूत को बेस्ट लिफ्टर चुना गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने वजन उठाकर किया। प्रतियोगिता 65किग्रा. सीनियर में आईआईटी कानपुर के एस. वेंकटेश, 65किग्रा. यूथ वर्ग में कानपुर विश्वविद्यालय के अमन, 65किग्रा. जूनियर वर्ग में केडब्ल्यूए के अशोक केसरवानी, 60 किग्रा सीनियर में कानपुर विश्वविद्यालय के सुमित शर्मा, 60 किग्रा यूथ वर्ग में आईआईटी कानपुर के तेजस शर्मा, 60 किग्रा जूनियर वर्ग में आईआईटी कानपुर के अनुज, 77 किग्रा. सीनियर वर्ग में कानपुर विश्वविद्यालय की जूली, 77 किग्रा. यूथ वर्ग में केडब्ल्यूए के अदिति राजपूत विजेता रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...