Sunday, September 13, 2026
HomeखेलEdgbaston : इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज में ब्रूक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज...

Edgbaston : इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज में ब्रूक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे

बाबर को शीर्ष पांच पांच में भी जगह नहीं मिली

Edgbaston । इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली 3-0 की एकतरफा जीत के दौरान ही कई रिकार्ड अपने नाम किये हैं। इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान हैरी ब्रुक नंबर शीर्ष पर पहुंच गये हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म शीर्प-5 में भी नहीं है।

केवल एक पाक बल्लेबाज को शीर्ष पांच में जगह मिली है।इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ब्रूक नंबर एक पर पहुंच गये। ब्रुक ने तीन मैचों की चार पारियों में 53.75 की शानदार औसत से कुल 215 रन बनाए हैं। ब्रूक उन तीन बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं जिन्होंने इस सीरीज में 200 रन से अधिक बनाये हैं।

सबसे अधिक रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों की सूची में पाक के साउद शकील को भी अवसर मिला है। साउद ने तीन मैचों की छह पारियों में 34 की औसत से 204 रन बनाए हैं। वह सूची में दूसरे नंबर पर रहे। इंग्लैंड के दो अन्य बल्लेबाज, जॉर्डन कॉक्स और डेन लॉरेंस ने भी शीर्ष-5 में जगह बनायी।

कॉक्स ने 50.50 जबकि डेन लॉरेंस ने 46.75 की औसत के साथ 187 रन बनाये। रूट ने इस सीरीज की पांच पारियों में 41 की औसत से कुल 164 रन बनाये। उन्होंने सीरीज में कुल दो अर्धशतक लगाए।इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम हावी रही और उसके बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...