मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Bolly wood News: फिल्म अग्नि का प्रीमियर 6 दिसंबर को
मनोरंजन

Bolly wood News: फिल्म अग्नि का प्रीमियर 6 दिसंबर को

Abhay Singh

Bolly wood News: प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के सहयोग से अपनी नई हिंदी फिल्म अग्नि की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 6 दिसंबर को भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगी।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित अग्नि में प्रतीक गांधी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके साथ सैयामी खेर, सई ताम्हणकर, जितेंद्र जोशी, उदित अरोड़ा, और कबीर शाह भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

अग्नि भारतीय सिनेमा की पहली फायरफाइटर्स पर आधारित फिल्म है, जो साहस, सम्मान, और बलिदान की गाथा है।

कहानी एक शहर में रहस्यमयी आग की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां विठ्ठल (प्रतीक गांधी) और उनका साला समित (दिव्येंदु), जो एक बहादुर पुलिस अधिकारी है, इन आग की घटनाओं की तह तक पहुंचने का प्रयास करते हैं।

फिल्म में विठ्ठल की अपनी पहचान और सम्मान पाने की यात्रा को संवेदनशीलता के साथ दर्शाया गया है, जो लोगों की रक्षा के लिए अपने जीवन को जोखिम में डाल देता है।

https://parpanch.com/up-by-election-abundance-of-money-power-and-muscle-power-adr/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *