मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Noida : नोएडा में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर ढेर
उत्तर प्रदेश

Noida : नोएडा में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर ढेर

Akash Chaudhary

रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग से था जुड़ाव, बादलपुर थाने से चल रहा था वांछित

Noida। नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश को कई गोलियां लगीं। पुलिस उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नोएडा पुलिस और जिले की क्राइम रिस्पांस टीम (सीआरटी) ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। अमन उर्फ माया त्यागी ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

कुख्यात गैंग से था संबंध
पुलिस के अनुसार, अमन उर्फ माया त्यागी का संबंध रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग से था। वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

शनिवार को सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआरटी की संयुक्त टीम से उसका सामना हो गया। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।