मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : पावरलिफ्टिंग में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शिवानी और जूही ने मारी बाजी
खेल

Kanpur : पावरलिफ्टिंग में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शिवानी और जूही ने मारी बाजी

Akash Chaudharyअपडेट: October 31, 2026

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू की शिवानी वर्मा और दक्षता कुमारी के साथ दयानंद डंकू परागा ज्ञान उदय, मुरलीपुर की जूही छंगानी ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता के 69 किग्रा भार वर्ग में शिवानी वर्मा ने कुल 272.5 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। आराध्या सिंह 165 किग्रा के साथ दूसरे और शैली तिवारी 130 किग्रा भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहीं। 76 किग्रा भार वर्ग में सीएसजेएमयू की दक्षता कुमारी ने 175 किग्रा भार उठाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, 93 किग्रा भार वर्ग में जूही छंगानी ने 322.5 किग्रा कुल भार उठाकर पदक जाता।