हरमीपुर से अर्पित पाठक ने अंपायरिंग और लखनऊ के अभिषेक गुप्ता ने स्कोरिंग परीक्षा में किया टॉप
Kanpur। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा स्टेट पैनल के लिए कराये गये अंपायर व स्कोरर परीक्षा के परिणाम शनिवार को जारी हुए। जिसमें 14 अंपायर और पांच स्कोरर ने सफलता हासिल की। यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता द्वारा जारी की गयी सूची के मुताबिक अंपायर परीक्षा में हमीरपुर जिला संघ के अर्पित पाठक ने 183 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया वहीं स्कोरर में लखनऊ के अभिषेक गुप्ता 137 अंकों के साथ चोटी पर रहे।

गौरतलब है कि ग्रीनपार्क स्टेडियम में बीसीसीआई के वरिष्ठ अंपायर अनिल चौधरी की मौजूदगी में 6 से 9 अगस्त तक अंपायर व स्कोरर की वर्कशॉप हुई। जिसके बाद 17 व 18 सितम्बर को प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसमें 23 अंपायर व 30 स्कोरर शामिल थे।
उत्तीर्ण अंपायरः अर्पित पाठक, अख्तर अली (दोनों हमीरपुर), अमित सिंह गवार, अशहर खालिद, कोमल होरा, लक्ष्य तिवारी, प्रतीक गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह (सभी लखनऊ), दीपक सैनी (सहारनपुर), कुशाग्र त्रिपाठी, मो. मोहशिन सिद्दकी, यशाग्र त्रिपाठी (तीनों गाजीपुर), मो. फैजान (बरेली), मो. उमर (फैजाबाद)।
उत्तीर्ण स्कोररः अभिषेक गुप्ता, दिप्तेश सचान, रिषभ रस्तोगी (सभी लखनऊ), दीपक सचान (कानपुर), प्रितेश सोनकर (सभी इलाहाबाद)।
—

