मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 15 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›A.C.P Kanpur: हमारे देश की नीव है नारी
कानपुर

A.C.P Kanpur: हमारे देश की नीव है नारी

Abhay Singh

PARPANCH NEWS:Kanpur बी०एन०एस०डी० शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज मेस्टन रोड़ में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ए०सी०पी० कोतवाली आशुतोष कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नारी हमारे देश की नीव है। नारी की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए भारतीय पुलिस प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न तरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी।
आगन्तुक अतिथियों का परिचय, स्वागत एवं स्मृति चिह्न भेंट विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर एस० एच० ओ० मूलगंज रिकॅश कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज रामानंद उप निरीक्षक महिला पुलिस खुशबू यादव, उप निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक विनीत उपाध्याय, उप निरीक्षक इमरान खान उप निरीक्षक श्री विपिन कुमार, उप निरीक्षक श्सुधीर कुमार तथा समस्त थाना स्टाफ मूलगंज उप प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा पाण्डेय, सुजाता पाण्डेय, रोली द्विवेदी , सर्वेश ,श्यामहरि,अनिल टंडन , रवि , देवानंद ,विजय पोरवाल एवं समस्त शिक्षक परिवार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

https://parpanch.com/kanpur-if-work-on-outfield-does-not-start-soon-green-park-may-be-banned-for-one-year/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *