Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow :  कमांडर व्योमिका सिंह की जाति वाले अपने बयान पर रामगोपाल...

Lucknow :  कमांडर व्योमिका सिंह की जाति वाले अपने बयान पर रामगोपाल ने दी सफाई

Lucknow । समाजवादी पार्टी के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की आवाज बनी विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर की गई टिप्पणी पर हुए विवाद के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए सफाई दी। इस पोस्ट में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।
सपा नेता रामगोपाल यादव ने लिखा, ‘‘उत्तर भारत के कुछ राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश में, जहां धर्म, जाति और वर्ग के आधार पर लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जाति-धर्म के आधार पर एनकाउंटर हो रहे हैं और जाति-धर्म के आधार पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर संपत्ति जब्त की जा रही है, जाति-धर्म और वर्ग के आधार पर महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।
वहीं जाति-धर्म के आधार पर कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की जा रही है, ऐसी विकृत मानसिकता वाले लोगों के बारे में मैंने कल एक कार्यक्रम में कहा था कि कर्नल सोफिया कुरैशी का धर्म उनके नाम से पहचाना गया, जिसके चलते उन्हें गाली दी गई।’’
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘‘विदेश सचिव मिस्री के साथ भी अभद्रता हुई है।
अगर इन गालीबाजों को ये पता चल जाता कि व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं, तो यह उन अफसरों को भी गालियां देने से बाज नहीं आते। मुझे आश्चर्य इस बात का है कि जिस सीएम की नाक के नीचे अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हैं, उन्होंने मेरा पूरा बयान बगैर सुने ही ट्वीट कर दिया।
जिन मीडिया चैनलों ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी पर कब्जा कर लिया था, उनसे अब मुझे कोई शिकायत नहीं क्योंकि उन पर सत्ता पक्ष के अलावा किसी को अब विश्वास नहीं। गौरतलब है कि, मुरादाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामगोपाल यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नियमित ब्रीफिंग देने वाली वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
इस दौरान उन्होंने सेना के अन्य अधिकारियों की जातियों का भी उल्लेख किया। रामगोपाल यादव ने अपनी टिप्पणी में विंग कमांडर व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी और अन्य सैन्य अधिकारियों की जाति का उल्लेख किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!