मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Prayagraj : ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े ने किया निष्कासित, महामंडलेश्वर के पद से भी हटाया
उत्तर प्रदेश

Prayagraj : ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े ने किया निष्कासित, महामंडलेश्वर के पद से भी हटाया

Akash Chaudhary

Prayagraj । महाकुम्भ में एक सप्ताह पूर्व सन्यास लेने वाली सिने तारिका ममता कुलकर्णी को किन्नड़ अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया है। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। इन दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है।

अजय दास ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की घोषणा की जाएगी। यह निर्णय अखाड़े के आंतरिक मतभेदों और अनुशासनात्मक कारणों के चलते लिया गया है। बताया जा रहा है कि मामता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से अखाड़े में गुटबाजी और आंतरिक विवाद बढ़ रहे थे, जिसके चलते यह कठोर निर्णय लेना पड़ा।

गौरतलब है कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ही अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया था, लेकिन अब दोनों को अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस फैसले के बाद किन्नर अखाड़े में नई रणनीति बनाई जा रही है और जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। किन्नर अखाड़ा 2016 में स्थापित किया गया था और तब से यह लगातार धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *