मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›भारत›New Delhi : भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर ईरानी सरकार ने दिया भरोसा, यमन सरकार से बात होगी
भारत

New Delhi : भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर ईरानी सरकार ने दिया भरोसा, यमन सरकार से बात होगी

Akash Chaudharyअपडेट: January 2, 2025

New Delhi : भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर ईरानी सरकार ने दिया भरोसा, यमन सरकार से बात होगी

नई दिल्ली। यमन में फांसी की सजा पा चुकी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर ईरानी सरकार की तरफ से राहत भरी खबर आई है। ईरान सरकार से जुड़े हुए सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ईरान इस मामले को यमन सरकार के समक्ष उठाएगा। सूत्रों का कहना है कि ईरान सरकार ने मामले पर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। दरअसल यमन के राष्ट्रपति मोहम्मद अल-अलीमी ने दो दिन पहले ही यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया को फांसी की सजा की मंजूरी दी थी। यमन कोर्ट ने भारतीय महिला नर्स निमिषा को हत्या का दोषी मनाकर फांसी की सजा सुनाई थी, जिस पर वहां के राष्ट्रपति ने मुहर लगाई थी।
निमिषा 2017 से यमन की जेल में बंद है। निमिषा को यमन के नागरिक तलाल एब्दो महदी की हत्या का दोषी माना गया था। निमिषा पर आरोप थे कि उन्होंने महदी के पास जमा अपना पासपोर्ट पाने के लिए उन्हें बेहोशी के इंजेक्शन दिए लेकिन इन इंजेक्शन की वजह से महदी की मौत हो गई। केरल के पलक्कड़ निवासी नर्स निमिषा अपने पति और बेटी के साथ पिछले करीब एक दशक से यमन में काम कर रही थीं।
यमन कोर्ट ने भारतीय महिला निमिषा को हत्या का दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। इस मामले में दोषी नर्स की मां ने यमन जाने की गुहार लगाकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया था कि महदी ने नर्स को शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया था। उसका पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *