मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›New Delhi : गोदरेज ने कोलकाता में 53 एकड़ जमीन का अ‎धिग्रहण ‎किया
भारत

New Delhi : गोदरेज ने कोलकाता में 53 एकड़ जमीन का अ‎धिग्रहण ‎किया

Akash Chaudharyअपडेट: November 20, 2024

परियोजना की अनुमानित राजस्व क्षमता करीब 500 करोड़ रुपए

New Delhi । गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड एक भारतीय रियल एस्टेट कंपनी ने अपनी नवीनतम परियोजना के लिए कोलकाता में 53 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। यह भूमि कोलकाता के जोका में स्थित है और इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगी।

कंपनी ने इस समाचार को शेयर बाजार में जारी हुए एक वक्तव्य के माध्यम से जानकारी दी कि इस परियोजना में 13 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। मुख्य रूप से आवासीय प्लॉट के विकास को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना की अनुमानित राजस्व क्षमता करीब 500 करोड़ रुपये है।

कंपनी के एक अ‎धिकारी ने बताया ‎कि यह भूमि हमारी उपस्थिति को गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य एक उत्कृष्ट प्लॉट विकास परियोजना के निर्माण में समर्पित है। यह अधिग्रहण कंपनी के विकास के कल्पना को मजबूती देगा और क्षेत्र में उनकी उपस्थिति को मजबूत करेगा।

https://parpanch.com/kanpur-bjp-leaders-sat-on-strike-outside-gic-polling-station-sp-candidates-also-reached/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *