निर्माता ने दिया बड़ा अपडेट
Mumbai । साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले पोंगल 2026 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की डेट टलने के बाद अब निर्माता ने बड़ा अपडेट दिया है।
राजनीतिक एक्शन थ्रिलर ‘जन नायकन’ सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संघर्ष जैसे मुद्दों पर आधारित है। फिल्म में विजय एक ऐसे नेता की भूमिका निभा रहे हैं, जो तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाता है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी विजय की वास्तविक राजनीतिक छवि से भी मेल खाती नजर आ रही है।
सर्टिफिकेट मिलते ही सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
फिल्म को पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन सीबीएफसी सर्टिफिकेशन में देरी के चलते रिलीज टाल दी गई। इसी बीच फिल्म से जुड़ी कई क्लिप्स ऑनलाइन लीक होने की खबरें भी सामने आईं, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा और OTT डील पर भी असर पड़ा।
अब केवीएन प्रोडक्शंस के संस्थापक वेंकट नारायण ने फिल्म की रिलीज को लेकर नया संकेत दिया है। विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को लगता था ‘जन नायकन’ सिर्फ एक फिल्म है, लेकिन अब विजय सच में “तमिलनाडु के जन नायकन” बन चुके हैं।
उन्होंने बताया कि निर्माता फिलहाल केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं और मंजूरी मिलते ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।
फिल्म की स्टारकास्ट भी दमदार
एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी सत्यन सूर्यन और एडिटिंग प्रदीप ई. राघव ने संभाली है। राजनीतिक पृष्ठभूमि और विजय के स्टारडम को देखते हुए फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ


