मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए वरुण, जमकर की मस्ती
मनोरंजन

Mumbai : द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए वरुण, जमकर की मस्ती

Akash Chaudharyअपडेट: December 15, 2024

Mumbai । अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन की तैयारियों में जुटे हैं। हाल ही में वरुण धवन स्ट्रीमिंग स्केच कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए। वरुण ने शो में कपिल शर्मा की चुटकी लेते हुए सुनील ग्रोवर के साथ हुए उनके पुराने विवाद का जिक्र भी कर डाला।

शो के हालिया प्रोमो में वरुण, कपिल और सुनील के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। एक मजेदार पल में, सुनील ग्रोवर ने वरुण से कहा, तुम बिल्कुल असली बेबी जॉन जैसे दिखते हो। इसके जवाब में कपिल ने सुनील पर चुटकी लेते हुए कहा, तुम डुप्लीकेट हो। यहां बाकी सभी असली हैं। वरुण ने कपिल और सुनील के बीच के झगड़े का जिक्र करते हुए कहा, मुझे एक बात समझ नहीं आती।

जब भी तुम एयरपोर्ट पर होते हो, तो हमेशा लड़ते क्यों हो? उनका यह मजाक 2017 के उस विवाद की ओर इशारा था, जब कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर के साथ फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। यह झगड़ा मेलबर्न से लौटते समय हुआ था, जिसके बाद सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ने का फैसला किया था। शो के दौरान एक और मजेदार पल तब आया जब वरुण ने पोल डांस किया। यह देखकर निर्देशक-निर्माता एटली ने कहा, मैंने लड़कों को पोल डांस करते नहीं देखा। यह पहली बार है जब मैं देख रहा हूं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो कपिल शर्मा और उनकी कॉमेडियन टीम के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर जैसे कलाकार शामिल हैं। शो का सेट एक एयरपोर्ट की थीम पर आधारित है और इसे बड़े स्तर पर स्ट्रीमिंग दर्शकों को जोड़ने के लिए तैयार किया गया है। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह, अपनी जोरदार हंसी और चुटीले अंदाज के साथ, शो की मुख्य अतिथि के रूप में दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

https://parpanch.com/kanpur-basic-students-visited-zonal-science-center/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *