मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 31 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : दो नवंबर को ग्रीनपार्क में होगा हैंडबॉल टीम का चयन
खेल

Kanpur : दो नवंबर को ग्रीनपार्क में होगा हैंडबॉल टीम का चयन

Akash Chaudhary

Kanpur । प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम के चयन की प्रक्रिया दो नवंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में पूरी की जाएगी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जिला और मंडल स्तर के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय ट्रायल दो नवंबर को दोपहर 12 बजे और मंडलीय चयन ट्रायल इसी दिन दोपहर तीन बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ी चार से सात नवंबर तक आजमगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।