Mumbai । हाल ही में एक्शन-कॉमेडी फिल्म जॉम्बी रेड्डी-2 एनएक्सटी एलवीएल के मेकर्स ने अभिनेता उपेंद्र के जन्मदिन के मौके पर उनका धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा की आगामी हाई-ऑक्टेन फिल्म वर्ष 2021 की हिट फिल्म जॉम्बी रेड्डी का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है।
निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेता के पहले लुक का पोस्टर रिलीज किया, जिसमें उपेंद्र काफी वाइल्ड, दमदार और बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो देखते ही सबका ध्यान खींच रहा है। पोस्टर में उपेंद्र एक बड़े पेड़ की डाल में उल्टा लटके हुए नजर आ रहे हैं और उनके एक हाथ में एक रहस्यमय हथियार है। बिखरे हुए बाल, रफ लुक और दमदार एक्सप्रेशन उनके किरदार को और भी रहस्यमय बना रहे हैं, ।
जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उनका किरदार क्या होने वाला है। उनकी डार्क ड्रेस और आदिवासी स्टाइल के डिजाइन से उनका लुक और भी अलग और रॉ लग रहा है, जो उन्हें किसी प्राचीन योद्धा या अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे व्यक्ति जैसा दिखा रहा है। पीछे घना जंगल, जलती हुई मशालें और कुछ रहस्यमय परछाइयां दिख रही हैं, जो फिल्म के माहौल को और डरावना और रोमांचक बना रही हैं।
जंगल का भयावह माहौल और उपेंद्र का अनोखा अंदाज मिलकर फिल्म को एक अलग ही फैंटेसी-एक्शन वाला फील दे रहा है। पोस्टर पर लिखी टैगलाइन दुनिया को उल्टा करने के लिए तैयार इसके असर को और भी बढ़ा रहा है, जो एक बड़े संघर्ष का संकेत देती है। निर्देशक ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, रियल स्टार उपेंद्र को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
जॉम्बी रेड्डी-2 एनएक्सटी एलवीएल में उनका ऐसा अवतार देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया, जो पागलपन, खौफ और मास एंटरटेनमेंट का नया लेवल लेकर आएगा। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तेजा सज्जा, कन्नड़ सुपरस्टार उपेंद्र और शनाया कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शनाया कपूर इस फिल्म से अपना साउथ इंडियन/तेलुगु डेब्यू कर रही हैं, जिससे उनके फैंस भी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2021 की हिट फिल्म जॉम्बी रेड्डी का सीक्वल है, लेकिन इस बार जॉम्बी का प्रकोप किसी छोटे गांव की बजाय हैदराबाद जैसे बड़े शहर में फैलने वाला है, जहां तबाही के बीच मुख्य किरदार संघर्ष करते दिखेंगे।


