Tuesday, September 22, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : दिसंबर 2026 में होगी फिल्म वेट्टुवम रिलीज

Mumbai : दिसंबर 2026 में होगी फिल्म वेट्टुवम रिलीज

Mumbai । हाल ही में बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म वेट्टुवम की दुनिया का अनावरण किया गया है। फिल्म निर्देशक पा. रंजीत की इस फिल्म को दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह जगा दिया है। यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली है। इन लड़ाइयों को पुराने समय के भारत की पारंपरिक युद्ध तकनीकों के आधार पर तैयार किया गया है, जिसके लिए पूरी कास्ट ने अलग-अलग तरह की मार्शल आर्ट्स में महारत हासिल करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली है।

पा. रंजीत अपनी फिल्म वेट्टुवम के ऐलान के साथ पैन-इंडिया फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, ऐसे में खबर सामने आने के साथ ही लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने मिल रहा था। मेकर्स ने घोषणा के समय किए वादे के मुताबिक आज फिल्म की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही झलक से पर्दा उठा दिया है। यह कुछ ऐसा है जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। फिल्म की कहानी अलग-अलग समय में लेकर जाती है, जिसमें दर्शक कई कलाकारों को अपनी भूमिका निभाते देखेंगे। इसके साथ ही यह बात भी साफ हो गई है कि निर्देशक हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग करते हुए पैन इंडिया लेवल पर हलचल मचाने वाले हैं।

मेकर्स ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वेट्टुवम की दुनिया को देखा जा सकता है।कई भाषाओं में साझा किए गए इस वीडियो में जहां हिंदी में पंकज त्रिपाठी की आवाज़ है, वहीं तमिल वर्जन में पा. रंजीत, तेलुगु में राणा दग्गुबाती, कन्नड़ में किच्चा सुदीप और मलयालम में सौबिन शाहिर की आवाज सुनाई दे रही है। वे सभी वीडियो में फिल्म के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बात करते हुए उन पर रोशनी डाल रहे हैं। फिल्म बीते हुए कल के उन नतीजों पर रोशनी डालती है।

, जिनका असर हमारे आज पर पड़ रहा है और वह हमारे आने वाले कल यानी भविष्य को आकार दे सकते हैं। यह चीजें आखिरकार प्राकृतिक आपदाओं का कारण बन सकती हैं, जो इंसान के भविष्य पर बड़ा असर डालकर उसे प्रभावित कर सकती हैं। मेकर्स द्वारा साझा किए गए दिलचस्प फर्स्ट लुक में कई गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है, इसी लड़ाई को फिल्म में वेट्टुवम का नाम दिया गया है।

इस फिल्म के जरिए मल्लखंब को एक अलग नजरिए से दिखाया गया है, यह एक पारंपरिक खेल है जिसे पहली बार इतने बड़े पैमाने पर स्क्रीन पर पेश किया गया है। फर्स्ट लुक में एक्टर्स की भी दमदार झलक देखने मिल रही है, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म और उसकी कहानी को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है।

फिल्म में आर्या, वी. आर. दिनेश, शोभिता धूलिपाला, कलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमासुंदरम, शबीर कल्लाराक्कल, जॉन विजय, साई धीना, आनंद सामी, हरीश उथमन, लिज़ी, लिंगेश प्रेम कुमार, कविता भारती, अर्जुन, संथा कुमार, मेलोडी, मनीषा, निम्मी, राफेल, विक्रम, नवीन, और प्रकाश जैसे बेहद टैलेंटेड कलाकार शामिल हैं। फिल्म के संगीत को उसकी कहानी के हिसाब से जी. वी. प्रकाश कुमार बना रहे हैं, जो साज़िश की एक और परत जोड़ता है। म्यूजिक पा. रंजीत द्वारा बनाई हुई दुनिया के इर्द-गिर्द एक अनोखी आभा बनाता है।

पा. रंजीत को सुपरहिट फिल्म्स जैसे कबाली, काला, सरपट्टा परमबराई, और थंगलान को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। पा. रंजीत अपनी फिल्म वेट्टुवम के साथ वापसी कर रहे हैं, ऐसे में इसे बड़े पैमाने पर बनाए जाने की उम्मीद है। इस फिल्म को पा. रंजीत न सिर्फ डायरेक्ट कर रहे हैं बल्कि उन्होंने इसे लिखा भी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...