Tuesday, August 25, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : अक्षय कुमार की ‘समुक’ की शूटिंग शुरू, एलियन दुनिया में...

Mumbai : अक्षय कुमार की ‘समुक’ की शूटिंग शुरू, एलियन दुनिया में दिखेगा एक्शन

Mumbai । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित एलियन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। विपुल अमृतलाल शाह और कनिष्क वर्मा की यह फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है और इसे भारत की प्रमुख थिएट्रिकल जॉनर फिल्मों में शामिल करने की तैयारी है।

विपुल अमृतलाल शाह निर्मित, कनिष्क वर्मा निर्देशित और आशिन ए. शाह सह-निर्मित ‘समुक’ को पैन-इंडियन फिल्म के रूप में बनाया जा रहा है। फिल्म में मिलिट्री रियलिज्म, सर्वाइवल हॉरर और एलियन माइथोलॉजी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। फिल्म पिछले दो वर्षों से विकास के चरण में थी।

विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि 13 साल के अंतराल के बाद अक्षय कुमार के साथ नई यात्रा शुरू करना उनके लिए खुशी, उत्साह और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनौती पहले से कहीं बड़ी है और टीम दर्शकों के लिए कुछ अलग व यादगार बनाने की कोशिश कर रही है।
‘समुक’ में अक्षय कुमार पहली बार एलियन दुनिया की पृष्ठभूमि में एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म के एक्शन और विजुअल्स को बड़े स्तर पर तैयार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिएचर और स्टंट टीम को भी जोड़ा गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...