Wednesday, May 13, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : रणवीर बनेंगे महादेव, बड़े पर्दे पर जीवंत होगी ‘मेलुहा’ की...

Mumbai : रणवीर बनेंगे महादेव, बड़े पर्दे पर जीवंत होगी ‘मेलुहा’ की दुनिया

Mumbai । भारतीय सिनेमा में पौराणिक कथाओं का दौर लगातार मजबूत हो रहा है और अब इस कड़ी में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। रणवीर सिंह ने लेखक Amish Tripathi की चर्चित पुस्तक The Immortals of Meluha के फिल्मी अधिकार खरीद लिए हैं। खबर है कि अभिनेता इस भव्य प्रोजेक्ट में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस ऐलान के बाद फिल्म प्रेमियों और किताबों के पाठकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक रणवीर सिंह ने इस प्रोजेक्ट को अपने ड्रीम वेंचर के रूप में लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ‘शिव ट्रिलॉजी’ के राइट्स करोड़ों रुपये में खरीदे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर रकम का खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म का निर्माण रणवीर सिंह के प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ और बिरला स्टूडियोज के सहयोग से किया जाएगा। मेकर्स इसे एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में विकसित करने की तैयारी में हैं, जिसके तहत कहानी को तीन भागों में दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर तेजी से काम चल रहा है। मेकर्स चाहते हैं कि अमीश त्रिपाठी की काल्पनिक और पौराणिक दुनिया को बड़े पर्दे पर उसी भव्यता के साथ उतारा जाए, जैसी पाठकों ने किताबों में महसूस की थी। निर्देशक के नाम को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। माना जा रहा है कि स्क्रीनप्ले फाइनल होने के बाद किसी बड़े निर्देशक को इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग वर्ष 2028 में शुरू हो सकती है। उससे पहले रणवीर सिंह अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहेंगे। अभिनेता 2027 में निर्देशक आदित्य धर की एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म और उससे पहले जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग पूरी करेंगे।
The Immortals of Meluha की कहानी सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें भगवान शिव को एक साधारण तिब्बती प्रवासी के रूप में दिखाया गया है, जो अपनी वीरता, नेतृत्व क्षमता और सत्य के प्रति समर्पण के कारण धीरे-धीरे महादेव बन जाते हैं। यही अनोखा दृष्टिकोण इस किताब को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाता है।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट भारतीय माइथोलॉजिकल सिनेमा को नई दिशा दे सकता है। रणवीर सिंह का यह ‘महादेव अवतार’ उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और चर्चित किरदार साबित हो सकता है। आने वाले समय में जैसे-जैसे फिल्म की कास्टिंग और प्री-प्रोडक्शन से जुड़ी जानकारियां सामने आएंगी, दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ना तय माना जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!