Wednesday, April 15, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : 3 साल के लिए बुक रणबीर कपूर, 5000 करोड़ का...

Mumbai : 3 साल के लिए बुक रणबीर कपूर, 5000 करोड़ का दांव!

रामायण और ब्रह्मास्त्र 2 समेत बड़े प्रोजेक्ट्स से सुपरस्टार बनने की राह

Mumbai । बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपने करियर के सबसे बड़े और अहम दौर से गुजर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर देश ही नहीं, इंटरनेशनल स्तर पर भी चर्चा तेज है। फिल्म का फर्स्ट लुक हनुमान जयंती के मौके पर सामने आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होगी और दो भागों में बनाई जा रही है।
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हाल ही में CinemaCon में पुष्टि की कि ‘रामायण’ के बाद वह ब्रह्मास्त्र 2 पर काम शुरू करेंगे। इससे यह साफ हो गया है कि रणबीर की पौराणिक और फैंटेसी फिल्मों की यात्रा आगे भी जारी रहने वाली है।

साल 2022 में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिव ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का बजट भी लगभग 400 करोड़ रुपये था। इसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था, जबकि करण जौहर इसके प्रोड्यूसर थे।

रणबीर कपूर के पास इसके अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म “लव एंड वॉर” में वह विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। वहीं संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनकी सुपरहिट फिल्म एनिमल के सीक्वल “एनिमल पार्क” की भी तैयारी है।

इन सभी फिल्मों को मिलाकर अगले तीन सालों में रणबीर के खाते में करीब 5 बड़ी फिल्में हैं, जिनका कुल बजट 5000 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। इनमें से तीन फिल्में पौराणिक कहानियों पर आधारित हैं, जो भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला सकती हैं।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि ये फिल्में सफल रहती हैं, तो 7000 से 8000 करोड़ रुपये तक का रेवेन्यू संभव है। ऐसे में रणबीर कपूर पर लगाया गया यह बड़ा दांव उन्हें आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!