Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : आंबेडकर जयंती पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, सपा-कांग्रेस...

Lucknow : आंबेडकर जयंती पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर 75 जिलों में मूर्तियों के संरक्षण का शुभारंभ, हजरतगंज में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Lucknow । योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ने स्टेट गेस्ट हाउस कांड में महिलाओं के साथ बर्बर व्यवहार कर अपना वास्तविक चरित्र उजागर किया था, जबकि कांग्रेस ने बाबा साहेब को सम्मान देने में हमेशा बाधा उत्पन्न की।
मुख्यमंत्री ने आंबेडकर महासभा परिसर में स्मारिका का विमोचन किया और प्रदेश के 75 जिलों में स्थापित बाबा साहेब की 75 मूर्तियों के सौंदर्यीकरण व संरक्षण कार्य का वर्चुअल शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दलितों के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को कितना आगे बढ़ाया। उन्होंने यह भी कहा कि जाति के नाम पर समाज को बांटने वाली ताकतों को जनता पहचान चुकी है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने वंचितों, गरीबों और महिलाओं को अधिकार दिलाने की दिशा में मार्ग दिखाया। आज कुछ लोग उनके नाम का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं।
सीएम ने पूर्व सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलित महापुरुषों के नाम पर बने संस्थानों के नाम बदले गए और गरीबों के अधिकारों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में बाबा साहेब, संत रविदास, महात्मा ज्योतिबा फुले और महर्षि वाल्मीकि सहित सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने वाले महापुरुषों के योगदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा इन महापुरुषों से जुड़े स्थलों के विकास और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!