Saturday, May 2, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : राजा शिवाजी’ की दमदार ओपनिंग, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस...

Mumbai : राजा शिवाजी’ की दमदार ओपनिंग, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दिखा असर

Mumbai । राजा शिवाजी ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार एंट्री करते हुए 11.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म के मराठी वर्जन ने जहां करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार प्रदर्शन किया।

, वहीं हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये जुटाए। कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं, लेकिन कमाई के मामले में इसकी पकड़ मजबूत दिख रही है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को एक दिन,द डेविल वेअर्स  प्रद 2,माइकल और धुरंधर: द रिवेंज जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। यह फिल्म रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने के साथ-साथ लेखन और निर्देशन भी किया है।

फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए हैं, वहीं सलमान खान के कैमियो ने भी खासा आकर्षण पैदा किया है। अब फिल्म की आगे की कमाई वीकेंड और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी, हालांकि मराठी बाजार में इसकी शुरुआत काफी मजबूत मानी जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!