Monday, September 14, 2026
Homeमनोरंजनmumbai : खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर चर्चा में है ओरी

mumbai : खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर चर्चा में है ओरी

‘mumbai । रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। इस शो से बाहर होने के बाद ओरी ने इंस्टाग्राम पर शो के दौरान की कुछ तस्वीरें और पर्दे के पीछे की झलकियां साझा कीं। इनमें वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के ‘केप ऑफ गुड होप’ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इस सीजन में रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, अविनाश मिश्रा, रित्विक धनजानी, गौरव खन्ना, अविका गौर, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, ओरी, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन सहित कई प्रतिभागी शामिल हैं।

ओरी ने अपनी पोस्ट में शो के मेजबान रोहित शेट्टी को संबोधित करते हुए लिखा कि कहा जाता है कि इस जगह का नाम पहले ‘केप ऑफ स्टॉर्म्स’ था, जिसे बाद में ‘केप ऑफ गुड होप’ कहा गया। उन्होंने इस स्थान को ऐसे मोड़ के तौर पर बताया, जहां तूफानी समुद्र को पार करने के बाद यात्रियों को नई रोशनी और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाई देता है। उनके मुताबिक, मुश्किलों के बाद मिलने वाली यही उम्मीद इंसान को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

अपने रियलिटी शो के अनुभव को याद करते हुए ओरी ने लिखा कि अफ्रीका के इस छोर पर खड़े होकर जब उन्होंने समुद्र की तेज लहरों और हवाओं को देखा तो उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अपने सफर की याद आ गई। उन्होंने कहा कि जीवन और सफर में कई मोड़, चढ़ाइयां और मुश्किल दौर आते हैं, लेकिन इन्हें पार करने के बाद ही व्यक्ति संतुलन और खुले क्षितिज तक पहुंच पाता है।
ओरी ने हर मुश्किल सफर के बाद आने वाली उम्मीद को आगे बढ़ने का हौसला देने वाली किरण बताया। ओरी ने रोहित शेट्टी के लिए अपनी पोस्ट में शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि रोहित भी अपनी नई मंजिलों की ओर पूरे हौसले के साथ आगे बढ़ रहे होंगे। साथ ही उन्होंने हमेशा रोहित की शुभकामनाओं का आकांक्षी बने रहने की बात कही। ‘केप ऑफ गुड होप’ दक्षिण अफ्रीका के केप प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित प्रसिद्ध चट्टानी भू-भाग है। यह केपटाउन से करीब 50 से 70 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।‘खतरों के खिलाड़ी’ में चर्चित हस्तियां अपने डर का सामना करते हुए खतरनाक स्टंट करती हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...