Tuesday, September 22, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : बहुप्रतीक्षित फिल्म राका को लेकर बना हुआ है रहस्य

Mumbai : बहुप्रतीक्षित फिल्म राका को लेकर बना हुआ है रहस्य

Mumbai । साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म राका को लेकर दर्शकों के बीच रहस्य लगातार गहराता जा रहा है। हाल ही में मेकर्स ने एक और रहस्यमयी टीज़र जारी किया है। इस नए टीजर ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, खासकर पिछले 37 पोस्ट के बाद, जिसने फैंस के बीच कई तरह की अटकलें और चर्चाएं पैदा कर दी थीं। कल मेकर्स की ओर से शेयर किए गए उस क्रिप्टिक 37 पोस्ट ने फैंस को कई थ्योरी बनाने पर मजबूर कर दिया था, और अब यह नया टीज़ उनके दिमाग में और भी सवाल खड़े कर रहा है।

नए वीडियो में एक दमदार संदेश के तौर पर लिखा है, जो असंभव सा लगता था, उससे भी आगे। हमने कल्पना करने की हिम्मत की। हमने इसे साकार करने की हिम्मत की। राका – एक वैश्विक विजय। फिलहाल, इस संदेश ने आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह स्पष्ट संकेत देता है कि यह फिल्म किसी बड़े पैमाने के और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा है,

जिसकी कहानी और प्रस्तुति दर्शकों को एक नया अनुभव देगी। दिलचस्प बात ये है कि मेकर्स हर नए टीज के साथ राका की दुनिया और उसके प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट को धीरे-धीरे बढ़ाते नजर आ रहे हैं, लेकिन असली खुलासे को फिलहाल पूरी तरह से पर्दे के पीछे रखा गया है।

खास तौर पर ग्लोबल ट्रायम्फ यानी एक वैश्विक विजय वाले संदेश ने भी फैंस का ध्यान खींचा लिया है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और फैंस यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसका कल जारी किए गए 37 संकेत से कोई संबंध है या नहीं। यह नंबर, जो पहले रहस्य बना हुआ था, अब इस वैश्विक विजय के साथ कैसे जुड़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल नंबर से लेकर वीडियो के हर फ्रेम और मेकर्स की ओर से साझा किए गए हर शब्द का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है और फैंस पूरी तरह डिटेक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...