मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Mumbai : युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ते पर महवश ने चुप्पी तोड़ी, मैं सिंगल हूं
खेल

Mumbai : युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ते पर महवश ने चुप्पी तोड़ी, मैं सिंगल हूं

Akash Chaudhary

Mumbai  । भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ रिश्तें की खबरों के बीच आरजे महवश ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने चहल के साथ रिश्ते पर जवाब देकर कहा कि मैं सिंगल हूं। चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने कोविड में एक दूसरे से मिलने के बाद शादी की और 2 साल तक अलग रहने के बाद रिश्ते को खत्म कर दिया।

महवश ने कहा, मैं बिल्कुल सिंगल हूं और मुझे आज के समय में शादी की अवधारणा समझ में नहीं आती। उन्होंने कहा, मैं ऐसी लड़की हूं जो केवल तभी डेट करती हूं जब मुझे शादी करनी होती। मैं कैजुअल डेट पर नहीं जाती क्योंकि मैं केवल उसी व्यक्ति को डेट करती जिससे मैं शादी करना चाहती हूं। मैं वह व्यक्ति हूं, जो फिल्म धूम की तरह है, जो अपनी पत्नी और बच्चों को बाइक के पीछे देखती है।

महवश ने कहा, शादी को लेकर अभी तैयार नहीं हूं, इसलिए मैंने रोक दिया है। महवश की पहले सगाई हो चुकी है और फिर टूट गई थी। उन्होंने कहा, मेरी सगाई 19 साल की उम्र में हुई थी और मैंने सगाई को 21 साल की उम्र में तोड़ दिया। अलीगढ़ जैसे छोटे शहर में पले-बढ़े होने के कारण हमारी एकमात्र शर्त यह थी कि हमें एक अच्छा पति ढूंढना है और शादी करनी है। यही हमारा लक्ष्य हुआ करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *