Tuesday, September 15, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : फैशन और बेफिक्र ज़िंदगी को फिर से जीना चाहती हैं...

Mumbai : फैशन और बेफिक्र ज़िंदगी को फिर से जीना चाहती हैं लिसा रे

Mumbai । 1980 के दशक की अपनी यादों को ताजा करते हुए अभिनेत्री लिसा रे ने उस दौर के संगीत, फैशन और बेफिक्र जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा किए हैं। इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिसा रे ने बताया कि 80 का दशक उनके लिए सिर्फ फैशन और संगीत का दौर नहीं था, बल्कि उनकी जिंदगी का वह हिस्सा था, जिसमें गर्मियों की छुट्टियां, दोस्तों के साथ साइकिल चलाना, रेडियो पर तेज आवाज में गाने सुनना और थोड़ी-सी बगावत सब कुछ शामिल था।

इंस्टाग्राम पर लिसा ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके घुंघराले बाल खुले हुए दिखाई दे रहे हैं, उनका पूरा लुक 80 के दशक की याद दिलाता है। तस्वीर के साथ लिसा ने कैप्शन में लिखा, मैं सच में 80 के दशक के उस दौर से गुजरी हूं। उस समय के फैशन के मुताबिक, मैंने कैंडी कलर के लेग वॉर्मर्स, अजीबोगरीब हेयरस्टाइल और फिल्म फ्लैशडांस से प्रभावित स्वेटशर्ट स्टाइल किया है। लिसा ने उस दौर के संगीत को भी अपनी यादों का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने आगे लिखा, मैडोना, माइकल जैक्सन और माइकल हचेंस… ये कलाकार मेरी जवानी की यादों से जुड़े हुए हैं।

मैं ड्यूरन ड्यूरन की इतनी बड़ी फैन थी कि मैंने अपने पालतू जानवरों के नाम तक इस म्यूजिकल ग्रुप से प्रभावित होकर रखे थे। लिसा ने अपने बचपन और जवानी के दिनों से जुड़ी जगहों को भी याद किया।
उन्होंने लिखा, कलकत्ता की गर्मियों और टोरंटो में लंबे वीकेंड के दौरान मैं अपने आसपास के इलाकों में साइकिल चलाया करती थीं। मुझे लॉन्ग ड्राइव और रेडियो पर तेज आवाज में संगीत सुनना पसंद था। उस समय की जिंदगी में एक अलग तरह की मिठास थी। मैं बेफिक्र थी, लेकिन मेरे अंदर कुछ नया करने और अपनी सीमाओं को तोड़ने की बेचैनी भी थी। अपने उस पुराने रूप को याद करते हुए लिसा ने खुद से सवाल किया, क्या मैं सच में 80 के दशक की बच्ची थी? मजबूत, अपने फैसले खुद लेने वाली और मुश्किलों का सामना करने वाली… समय के साथ जिंदगी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। जिंदगी में आए अचानक बदलावों और ऐसे मोड़ों, जिन्हें मैंने खुद नहीं चुना, ने उनके व्यक्तित्व को और गहरा किया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...