Tuesday, September 22, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : बिना प्रार्थना किए कुछ मिलना नामुमकिन!: अमिताभ बच्चन

Mumbai : बिना प्रार्थना किए कुछ मिलना नामुमकिन!: अमिताभ बच्चन

Mumbai । मुंबई। हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए जिंदगी में कभी हार न मानने और छोटे प्रयासों के महत्व को लेकर एक खास संदेश दिया है। अभिनेता ने अपने इस प्रेरक संदेश में लिफ्ट के ऑटोमैटिक दरवाजे से जिंदगी की मुश्किलों की तुलना की, जो उनके गहरे चिंतन को दर्शाता है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, कुछ बिना बोले होता है, कुछ बोलके होता है और कुछ ठोक-ठाक के होता है, लेकिन होता जरूर है।

उन्होंने ऑटोमैटिक दरवाजे का उदाहरण देते हुए समझाया कि लिफ्ट का ऑटोमैटिक दरवाजा थोड़ी देर बाद अपने आप बंद होने लगता है। अगर चढ़ने में देर हो जाए तो वो बंद होने लगता है। उस वक्त अगर एक छोटी सी उंगली भी उसके रास्ते में आ जाए, तो वो खुल जाता है और वापस अपनी जगह पर चला जाता है। ठीक इसी तरह, अमिताभ बच्चन ने कहा कि जिंदगी में भी एक छोटी सी कोशिश या प्रार्थना एक बंद दरवाजे को खोल सकती है, चाहे वो एक छोटी सी उंगली के बराबर ही क्यों न हो।

उन्होंने आगे कहा, बिना प्रार्थना किए कुछ मिले- नामुमकिन! कोशिश करते रहो, चलते रहो, लगे रहो, किसी दिन, वो दरवाजा तंग आकर खुल जाएगा। यह संदेश हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है कि जीवन में संघर्षों के बावजूद उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।
अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति-18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं, जो भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल और आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक बन चुका है।

यह शो पहली बार वर्ष 2000 में शुरू हुआ था और तब से इसने लाखों लोगों के सपनों को पूरा करने का मंच दिया है। कौन बनेगा करोड़पति ब्रिटिश शो हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर? का हिंदी वर्जन है। इसका फॉर्मेट मूल शो जैसा ही है, जिसमें प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...