Tuesday, September 15, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : होस्ट करना है मुश्किल : अमिताभ

Mumbai : होस्ट करना है मुश्किल : अमिताभ

Mumbai ।बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के माध्यम से लगातार प्रशंसकों से संवाद बनाए रखते हैं और अपने व्यक्तिगत जीवन के विभिन्न पहलुओं को साझा करते हैं। हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) को होस्ट करने के अपने अनुभवों पर चर्चा की।

उन्होंने विशेष रूप से उन प्रतिभागियों का जिक्र किया जो मंच पर अपने जीवन के बेहद निजी और दुखद किस्से सुनाते हैं। बिग बी ने स्वीकार किया कि कई बार प्रतियोगियों के इन संघर्षों और दर्दभरी कहानियों को सुनना बेहद भावुक और दिल तोड़ने वाला होता है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, कुछ कंटेस्टेंट इतनी गंभीर निजी कहानियाँ लेकर आते हैं कि न सिर्फ उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना, बल्कि शो को होस्ट करना जारी रखना भी मुश्किल हो जाता है।

मैं इस बारे में और ज़्यादा बात नहीं करूंगा क्योंकि इससे उस समझ पर असर पड़ेगा जो एक होस्ट चैनल को देता है, लेकिन यह एक दिल तोड़ने वाला अनुभव रहा है। इस रहस्यमयी और इमोशनल नोट ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...