Tuesday, June 30, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : आवारापन 2' के टीज़र में छाईं दिशा पाटनी, सेलो बजाते...

Mumbai : आवारापन 2′ के टीज़र में छाईं दिशा पाटनी, सेलो बजाते दिलकश अंदाज़ ने जीता दिल

इमरान हाशमी संग नई जोड़ी पर बढ़ा उत्साह, रहस्यमयी किरदार को लेकर मेकर्स ने रखा सस्पेंस बरकरार

Mumbai। । आवारापन 2 का पहला टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। टीज़र में Disha Patani का शांत, भावनात्मक और बेहद आकर्षक अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। लाल रंग की ड्रेस में सेलो बजाती दिशा की झलक ने फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ा दी है।

टीज़र से संकेत मिलता है कि यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि भावनाओं से भरपूर प्रेम कहानी होगी। मेकर्स ने फिलहाल दिशा के किरदार को रहस्य बनाए रखा है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उनका किरदार पूरी कहानी की भावनात्मक धुरी है और अभी ज्यादा खुलासा करने से कहानी के अहम राज सामने आ सकते हैं।

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की नई जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है। वहीं पहली फिल्म की लोकप्रियता के कारण ‘आवारापन 2’ से दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।सोशल मीडिया पर फैंस दिशा के नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कई यूजर्स इसे उनके करियर का अब तक का सबसे अलग और प्रभावशाली अवतार बता रहे हैं। टीज़र ने साफ कर दिया है कि दिशा अब ग्लैमर के साथ-साथ दमदार और चुनौतीपूर्ण किरदारों पर भी पूरा फोकस कर रही हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...