Tuesday, April 28, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : माइकल’ के तूफान में उड़ीं ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’,...

Mumbai : माइकल’ के तूफान में उड़ीं ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’, नेगेटिव रिव्यू के बावजूद 2000 करोड़ पार

Mumbai । बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ही नाम का जलवा है—माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’। 24 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने आते ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली और भारतीय फिल्मों के कलेक्शन पर सीधा असर डाल दिया। खास बात यह है कि नेगेटिव रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

फिल्म का बजट करीब 200 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है, लेकिन ओपनिंग वीकेंड में ही इसने 217 मिलियन डॉलर (करीब 2000 करोड़ रुपये) की कमाई कर बजट निकाल लिया। आलोचकों ने फिल्म में विवादित पहलुओं को न दिखाने पर सवाल उठाए, लेकिन ऑडियंस ने इसे 97% तक की जबरदस्त रेटिंग दी है।

भारतीय फिल्मों पर पड़ा असर
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही हैं।माइकल’ ने भारत में भी धीरे-धीरे पकड़ मजबूत की है। फिल्म ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कुल नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ और ग्रॉस 22.50 करोड़ तक पहुंच गया है।

भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी
‘भूत बंगला’ ने 11वें दिन 3.65 करोड़ की कमाई की है। अब तक फिल्म भारत में 117.05 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 188 करोड़ कमा चुकी है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर ‘माइकल’ रिलीज न होती, तो फिल्म का कलेक्शन और बेहतर हो सकता था।

धुरंधर 2’ का जादू पड़ा फीका
वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 40 दिन बाद भी 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया, लेकिन अब इसकी रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। फिल्म भारत में 1131 करोड़ और दुनियाभर में 1779 करोड़ कमा चुकी है, फिर भी नई रिलीज के दबाव में इसकी कमाई घट रही है।नेगेटिव रिव्यू के बावजूद ‘माइकल’ का क्रेज यह दिखाता है कि स्टार पावर और फैन बेस आज भी बॉक्स ऑफिस का गेम बदल सकते हैं। फिल्म ने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाए, बल्कि बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की कमाई पर भी सीधा असर डाल दिया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!