मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : अनिल कपूर का नया गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ ज्ञान नहीं, समझ पर परखेगा बुद्धि
मनोरंजन

Mumbai : अनिल कपूर का नया गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ ज्ञान नहीं, समझ पर परखेगा बुद्धि

Akash Chaudhary

Mumbai : अनिल कपूर का नया गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ ज्ञान नहीं, समझ पर परखेगा बुद्धि
क्या आप रोजमर्रा की उन छोटी-छोटी बातों पर गौर करते हैं, जो अक्सर दूसरों की नजरों से छूट जाती हैं? अगर हां, तो अनिल कपूर का नया गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1प्रतिशत द अनिल कपूर शो’ आपके लिए है। यह शो सामान्य ज्ञान के बजाय आपके तर्क, निरीक्षण और रोजमर्रा की समझ की परीक्षा लेगा।

अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो दर्शकों को न केवल मनोरंजन देगा, बल्कि उन्हें खुद को भारत के टॉप 1 प्रतिशत में शामिल होने की क्षमता परखने का मौका भी देगा। यह गेम सिर्फ स्टूडियो में मौजूद प्रतियोगियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दर्शक भी लाइव ‘प्ले अलॉन्ग’ में हिस्सा ले सकेंगे। घर बैठे दर्शक स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी जैसे आकर्षक इनाम भी जीत सकते हैं। इस गेम को जीतने के लिए किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि रोजमर्रा की सोच और बारीकी से चीजों को देखने-समझने की क्षमता जरूरी होगी।