मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Mumbai : आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी सहित इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें 
खेल

Mumbai : आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी सहित इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें 

Akash Chaudhary
Mumbai । 22 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) , सूर्यांश शेज सहित पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों भी उतर रहे हैं। हाल में इन उभरते खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में इनपर सभी की नजरें रहेंगी।
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) 
आईपीएल मेगा-नीलामी के दौरान वैभव को 1.1 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदकर सबको हैरान कर दिया था। बिहार के वैभव आईपीएल नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में बिहार के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया, तब उनकी उम्र सिर्फ 12 साल और 284 दिन थी। पिछले साल वह चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अंडर-19 के मैच का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 58 गेंदों में शतक लगाया था। वह एससीसी अंडर 19 एशिया कप 2024-25 में सातवें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 5 मैचों में 176 रन बनाए जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 76 रहा।
सूर्यांश शेज (पंजाब किंग्स) 
सूर्यांश को पंजाब ने  30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर रखा है। इस क्रिकेटर ने साल 2024 में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उसने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई की ओर से खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाई। उन्होंने वेंकटेश अय्यर का विकेट भी लिया।
शेज ने टूर्नामेंट में 9 पारियों में 43.66 की औसत से 131 रन बनाए, जिसमें 251.92 की स्ट्राइक रेट और 36 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। उन्होंने 23.00 की औसत से आठ विकेट भी लिए। विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में कुछ अच्छे प्रदर्शनों के बाद अब सूर्यांश के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर है।
उससे वह अत्यधिक प्रतिस्पर्धी भारतीय लाइन-अप में जगह बनाने के लिए कर सकते हैं। उन्हें पीबीकेएस ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर साइन किया था।
रॉबिन मिंज (मुंबई इंडियंस) 
गुजरात टाइटन्स ने झारखंड के बल्लेबाज मिंज को पिछले साल अपना आईपीएल में लिया था पर सड़क हादसे के कारण वह बाहर हो गये थे। इस बार मुम्बई इंडियंस ने उन्हें 65 लाख रुपये में खरीदा जो इसके बेस प्राइस 30 लाख रुपए से दोगुना है। मिंज का टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 181 है, उन्होंने छह पारियों में 67 रन बनाए हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी विकेटकीपर भी हैं।
सी आंद्रे सिद्धार्थ (चेन्नई सुपर किंग्स) 
18 वर्षीय सिद्धार्थ ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक टी20 मैच नहीं खेला है। रणजी ट्रॉफी के दौरान सिद्धार्थ ने तमिलनाडु के लिए 12 पारियों में 68.00 की औसत से 612 रन बनाए जिसमें एक शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल थे। अब देखना है वह आईपीएल में क्या कर पाते हैं। सिद्धार्थ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख में अपने साथ जोड़ा है।
बेवॉन जैकब्स (मुंबई इंडियंस) 
अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल एकमात्र विदेशी खिलाड़ी बेवॉन जैकब्स हैं। प्रिटोरिया के जैकब्स ने न्यूजीलैंड की घरेलू टीमों ऑकलैंड और कैंटरबरी की ओर से खेला है। इस क्रिकेटर ने 189 के स्ट्राइक रेट के साथ केवल छह टी20 पारियों के बाद ही टीम में जगह बना ली थी। मुम्बई  ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा। उन्होंने 20 टी20 मैचों में 17 पारियों में 32.53 की औसत और 148 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 423 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *