Sunday, September 13, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : अली, तुम्हारी जिद और मेहनत ने भौकाल मचा दिया: पुलकित...

Mumbai : अली, तुम्हारी जिद और मेहनत ने भौकाल मचा दिया: पुलकित सम्राट

Mumbai । ‘फुकरे’ के सह-कलाकार अली फजल की हालिया सफलता पर अभिनेता पुलकित सम्राट ने भावुक अंदाज में खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर पुलकित ने एक खास पोस्ट साझा कर अली के वर्षों के लंबे संघर्ष, मेहनत और सफलता के सफर को याद किया। दोनों कलाकारों की दोस्ती करीब 13 साल पुरानी है।

पुलकित का संदेश इसी दोस्ती, गर्व और आपसी सम्मान की झलक दिखाता है। अली फजल को बधाई देते हुए पुलकित ने लिखा कि उन्हें अपने दोस्त पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अली की खामोशी भी देखी है और उनकी आवाज भी सुनी है। उन्होंने दोस्त की मेहनत, दर्द और सबसे बढ़कर उसकी उस जिद को करीब से देखा, जिसने उसे लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पुलकित ने अली को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जिद और कड़ी मेहनत ने मिलकर सच में ‘भौकाल’ मचा दिया है। उन्होंने अपने दोस्त के लिए ढेर सारा प्यार भी जाहिर किया। पुलकित की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है और दोनों अभिनेताओं के बीच की मजबूत बॉन्डिंग को दर्शाती है। ‘फुकरे’ से शुरू हुई उनकी दोस्ती ने समय के साथ कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। ऐसे में पुलकित के शब्दों में अली के संघर्ष और सफलता को लेकर एक दोस्त की सच्ची खुशी और सराहना दिखाई देती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि किसी कलाकार की सफलता के पीछे केवल उसकी अपनी मेहनत नहीं होती, बल्कि परिवार और करीबी लोगों का समर्थन भी अहम भूमिका निभाता है।

इसी सिलसिले में पुलकित ने अली की जिंदगी की खास महिलाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने अली की मां के साथ उनकी पत्नी ऋचा चड्ढा और बेटी ज़ूनी को भी सफलता की इस यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। पुलकित के मुताबिक, इन लोगों के सहयोग और साथ के बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता। अली फजल ने अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा के साथ-साथ वेब सीरीज की दुनिया में भी मजबूत पहचान बनाई है। ‘मिर्जापुर’ में गुड्डू पंडित के किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता दिलाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...