Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : जनता दर्शन में गूंजा जनसेवा का संदेश, सीएम ने सुनी...

Lucknow : जनता दर्शन में गूंजा जनसेवा का संदेश, सीएम ने सुनी हर फरियादी की बात

Lucknow । योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को तय समय सीमा में उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसेवा सरकार का मूल कर्तव्य है और प्रदेश सरकार इसी मार्ग पर निरंतर कार्य कर रही है।

#lucknowमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‘जनता दर्शन’ के दौरान उन्होंने एक-एक व्यक्ति से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

दर्द लेकर आईं, दुआ देकर गईं
बरेली से आई दीप्ति ने अपनी आर्थिक तंगी और पारिवारिक समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने बताया कि वह ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और बच्चों की परवरिश में कठिनाई हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल बरेली के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया जाए और उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से भावुक हुई दीप्ति ने उन्हें आशीर्वाद और धन्यवाद दिया।

आवास के लिए पहुंचे लोगों को मिला भरोसा
‘जनता दर्शन’ में कई लोगों ने आवास की मांग को लेकर आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हर पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता के आधार पर आवेदकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इलाज, शिक्षा और कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश
कुछ फरियादियों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत एस्टिमेट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए और कहा कि इलाज की चिंता सरकार करेगी।
वहीं, अभिभावकों की ओर से बच्चों की पढ़ाई को लेकर जताई गई चिंता पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रबंधन से समन्वय कर पढ़ाई जारी रखी जाए।

अवैध कब्जे और पुलिस से जुड़े मामलों में भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें संतुष्ट करें।
‘जनता दर्शन’ के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!