Sunday, May 3, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : आईपीएल के बाद सिनेमाघरों में धमाका, 4 जून को रिलीज...

Mumbai : आईपीएल के बाद सिनेमाघरों में धमाका, 4 जून को रिलीज होगी ‘पेड्डी’

Mumbai । आईपीएल सीजन खत्म होते ही सिनेमाघरों में बड़ा धमाका होने जा रहा है। साउथ के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ अब 4 जून 2026 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

घोषणा के बाद से ही ‘पेड्डी’ इंडस्ट्री और फैंस के बीच चर्चा का बड़ा केंद्र बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए ‘पेड्डी पहलवान’ वीडियो में राम चरण का अलग और दमदार अंदाज देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म के टीज़र, पोस्टर्स और गानों—‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राय राय रा रा’—को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म को बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। स्टारकास्ट में शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी शामिल हैं। ‘पेड्डी’ को वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज बैनर के तहत, माइथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है।

लगातार आ रहे दमदार कंटेंट और स्टारकास्ट के चलते ‘पेड्डी’ को साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कमाल दिखाती है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!