Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशMhakumbh : उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने परिवार संग लगाई आस्था...

Mhakumbh : उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने परिवार संग लगाई आस्था की डुबकी

Mhakumbh  । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने महाकुंभ को धार्मिक महापर्व बताया और कहा कि संगम में डुबकी लगाना पुण्य का काम है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे भी यहां डुबकी लगाने का अवसर मिला।

प्रयागराज देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां आकर मन को असीम शांति और ऊर्जा मिलती है।’’ धामी ने हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ की तैयारियों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है ताकि वहां होने वाले कुंभ को भी प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जा सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार महाआयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी और साथ ही आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाया जाएगा। संगम स्नान के दौरान मुख्यमंत्री धामी बच्चे के साथ लहरों में हंसी-ठिठोली करते दिखाई दिए। संगम में स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे भी यहां आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिला।

प्रयागराज देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां आकर मन को असीम शांति और ऊर्जा मिलती है। धामी ने महाकुम्भ में पूज्य संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और कहा कि संत ही समाज की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके मार्गदर्शन से ही प्रेरणा लेते हैं और उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...