मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Kolkata : भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ और घुसपैठियों में झड़प
भारत

Kolkata : भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ और घुसपैठियों में झड़प

Akash Chaudhary

बंगाल के दिनाजपुर में हुए हमले में एक जवान घायल, हथियार लेकर घुसे थे, एक को पकड़ा

Kolkata। पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स पर की सीमा पार से आने वाले घुसपैठियों ने झड़प हुई। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ को नाकाम किया। हालांकि झड़प के दौरान एक जवान घायल हुआ। एक घुसपैठिया भी गिरफ्तार किया गया है। घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले में बॉर्डर से लगे मलिकपुर गांव में 4-5 जनवरी की रात में हुई।

डकैती और स्मगलिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के कई लोग बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।रात में पेट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ कर रहे बदमाशों को खदेड़ा था। इसी दौरान उन लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया। बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की।

बदमाशों में टीम की गाड़ी भी छीनने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने धारदार हथियारों से टीम पर हमला किया। सुरक्षाबलों ने बदमाशों पर गोला-बारूद दागा और गोलियां चलाईं। बदमाश अपनी जान बचाकर बांग्लादेश की ओर भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *