Wednesday, July 15, 2026
HomeखेलKanpur : यूपीटी20 से पहले काशी रुद्रास का बड़ा दांव, 'रुद्रास कप'...

Kanpur : यूपीटी20 से पहले काशी रुद्रास का बड़ा दांव, ‘रुद्रास कप’ से तलाशे जाएंगे नए सितारे

चार क्षेत्रीय टीमों के बीच 7-8 जुलाई को कानपुर में मुकाबले, शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चैंपियन टीम में जगह बनाने का मिलेगा मौका

Kanpur । यूपीटी20 लीग के चौथे सीजन से पहले मौजूदा चैंपियन काशी रुद्रास ने युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा को मंच देने के लिए अपनी तरह का पहला ‘रुद्रास कप’ शुरू किया है। किसी भी यूपीटी20 फ्रेंचाइज़ी द्वारा आयोजित यह पहला क्षेत्रीय स्काउटिंग टूर्नामेंट 7 और 8 जुलाई को कानपुर के जेके लोको रेलवे स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और फतेहपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली चार क्षेत्रीय टीमें हिस्सा लेंगी। ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी यूपीटी20 सीजन में काशी रुद्रास का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है।

इससे पहले फ्रेंचाइज़ी ने वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में ट्रायल्स आयोजित किए थे, जिनमें प्रदेशभर से 1,100 से अधिक युवा क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी ने उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के प्रति बढ़ते उत्साह और प्रतिभा को उजागर किया।
काशी रुद्रास के प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह ने कहा कि ट्रायल्स को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया है कि प्रदेश के युवाओं में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है।

रुद्रास कप उसी अभियान का अगला चरण है, जहां खिलाड़ियों को मैच परिस्थितियों में खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। उनका विश्वास है कि इस पहल से कई नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे, जो भविष्य में काशी रुद्रास परिवार का हिस्सा बनेंगे।

यूपीटी20 की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ियों में शामिल काशी रुद्रास पहले और तीसरे सीजन की चैंपियन रह चुकी है। टीम का लक्ष्य केवल खिताब जीतना ही नहीं, बल्कि प्रदेश में क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने का भी है। रुद्रास कप का सीधा प्रसारण गलीबॉल  पर किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...