मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur: मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा ,विद्यालयों शत प्रतिशत हो बच्चो की उपस्थिति
कानपुर

Kanpur: मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा ,विद्यालयों शत प्रतिशत हो बच्चो की उपस्थिति

Abhay Singhअपडेट: November 8, 2024

PARPANCH NEWS: Kanpur मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों, संयुक्त विकास आयुक्त तथा सम्बन्धित समस्त मण्डलीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालायों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित बच्चों के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति जनपद औरैया एवं कानपुर देहात में कम है। सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी नामंाकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।


बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा योजनावार निर्देश दिए गए:-
◆ अधिशासी अभियन्ता यू0पी0आर0एन0एस0एस0 को मैटेरनिटीविंग का कार्य ठीक से नहीं कराने हेतु चेतावनी दी गई।
◆ नगर में अवशेष आसरा आवास को तत्काल आवास आवंटित करें।
◆ जिलाधिकारी नगर, नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग मेट्रो द्वारा अतिक्रमित मार्गों का अनुश्रवण करके, अनावश्यक अतिक्रमण से मार्ग को मुक्त कराना सुनिश्चित करें।
◆ मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एवं जिलाधिकारी कानपुर नगर कल्यानपुर- शिवली- शिवराजपुर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करें।
◆ जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के परिसर में तथा परिसर के बाहर आस-पास किसी भी प्रकार का जल भराव एवं गन्दगी नहीं रहे।
◆ डेगू प्रभावित क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाए वालों के विरुद्ध तत्काल अर्थदण्डकी कार्यवाही की जाए।
◆ जिलाधिकारी एवं अपर निदेशक पशुपालन निराश्रित गोवंश को संरक्षित कराएं।
◆ मार्गों के निर्माण में के दौरान रोडसेफ्टी मेजर, मानक के अनुसार उपायों को किया जाए। वर्षा से क्षतिग्रस्त अवशेष मार्गों को तत्काल ठीक किया जाए।
◆ राशन निर्धारित मात्रा में लाभार्थियों को वितरित किया जाए।
◆ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्साकों की उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए।
◆ समस्त कार्यदायी विभाग एक वर्ष में सम्भावित रोड़ कटिंग के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग को एक पक्ष में निश्चित रुप से अवगत कराए।
◆ समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी ग्रामीण अंचलों में समस्त दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन करके योजनान्तर्गत लाभ मुहैया कराएं।
◆ आयुष्मान कार्ड योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की जिम्मेदारी तय करके लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराए जाए।
◆ किसानों से बेहतर संवाद बनाकर उन्हें रकबा के हिसाब से समय से उर्वरक वितरण की व्यवस्था की जाए।

https://parpanch.com/kanpur-cricket-कुलदीप-के-हरफनमौला-प्रद/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *