मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : वंडर वूमेन ने सिटी क्लब को हराया
खेल

Kanpur : वंडर वूमेन ने सिटी क्लब को हराया

Akash Chaudhary

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए लीग में सोमवार को खेले गये दो मुकाबलों में वंडर वूमेन ने सिटी क्लब को 23 रनों से हराया। वहीं पैरामाउंट और स्पोर्टिंग यूनियन के बीच खेला गया मुकाबला टाई रहा।

पीएसी मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वंडर वूमेन की पूरी टीम 34.2 ओवर में 207 रनों पर पवेलियन लौटी। टीम से प्रियंका चौरसिया ने 71 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। सिटी क्लब से उत्कर्ष और अनमाल सिंह ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी क्लब की पूरी टीम 35.2 ओवर में 184 रनों पर ढेर हो गयी। टीम से केशव पोरवाल ने 42 और मोहित तिवारी ने 40 रन बनाए वहीं विजयी टीम से प्रियंका चौरसिया ने तीन, माही राजपूत, प्रियांशी सिंह और सिमरन भाटी ने 2-2 विकेट हासिल किये।

सप्रू मैदान में दूसरे मैच में पैरामाउंट क्लब ने आयुष श्रीवास्तव के 89 रनों की मदद से 40 ओवर में 9 विकेट पर 214 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में स्पोर्टिंग यूनियन की टीम भी 40 ओवर में 9 विकेट पर 214 रन ही बना सकी और मुकाबला टाई हो गया। टीम से आदित्य यादव ने 55, अनुग्रह तिवारी ने 47 और प्रतीक झा ने 42 रन बनाए।
—