Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलKanpur :महिला क्रिकेट स्पार्क कप का आगाज कल, छह टीमें लेंगी हिस्सा

Kanpur :महिला क्रिकेट स्पार्क कप का आगाज कल, छह टीमें लेंगी हिस्सा

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चतुर्थ डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर स्पार्क कप का शुभारंभ बुधवार से लोको मैदान (टाट मिल के पास) में होगा। प्रतियोगिता में कानपुर रेड, कानपुर ब्लू, उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन, गाजीपुर मंडल, सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ की टीमें हिस्सा लेंगी।

सभी मुकाबले 35-35 ओवर के होंगे और लाल गेंद से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच के प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला कानपुर रेड और उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन के बीच बुधवार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...