मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: उजबेकिस्तान क्रिकेट टीम कानपुर में 26 व 27 को खेलेगी मैच
खेल

Kanpur: उजबेकिस्तान क्रिकेट टीम कानपुर में 26 व 27 को खेलेगी मैच

Parpanch Newsअपडेट: November 22, 2024
  • ग्रीनपार्क में घरेलू मैच होने के चलते दोनों मैच पालिका स्टेडियम में खेले जायेंगे

Kanpur: मध्य एशिया का देश उजबेकिस्तान भी क्रिकेट में अपने पैर पसारने के लिए भारत का सहारा ले रहा है। जैसा अफगानिस्तान ने किया था। इसी सूरत में उजबेकिस्तान की टीम कानपुर में 26 व 27 नवंबर को मैच खेलने आ रही है।

उज्बेकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से दो सद्भावना मुकाबले पालिका स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि वह यह मैच ग्रीनपार्क में खेलना चाहते थे लेकिन 28 नवंबर से कूच बिहार ट्रॉफी का मैच होने के कारण उनके अरमान पूरे न हो सके। उज्बेकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सदस्य चंदन अग्रवाल ने जानकारी दी कि उजबेकिस्तान की टीम 25 नवंबर को होटल लैंडमार्क पहुंचेगी। जिसक बाद 26 की सुबह पालिका स्टेडियम में अभ्यास करेगी और शाम को प्रशासन इलवेन के साथ मैच खेलेगी। जबकि दूसरा मैच 27 नवंबर को इंडस्ट्रीयल इलेवन के साथ खेला जाएगा।

इसके बाद उज्बेकिस्तान की टीम 28 नवंबर को गुजरात के लिए रवाना हो जाएगी। यहां पर उज्बेकिस्तन का 15 दिवसीय प्रशिक्षिण कैंप लगाया जाएगा। यहां पर वह पूर्व भारतीय क्रिकेटरों से क्रिकेट की बारीकियों को सीखेगी। चंदन अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम को उज्बेकिस्तान बोर्ड होम ग्राउंड बनाना चाहता था, लेकिन यहां पर भविष्य में दर्शक क्षमता और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर काम होने हैं, ऐसे में यह प्रस्ताव फिलहाल पूरा नहीं हो सका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *