Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में यूनिक क्लब ने गांधीग्राम क्लब को 163 रन से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में काउंटी क्रिकेट क्लब ने स्टार क्लब को छह विकेट से मात दी।
मंटोरा स्थित गीतादेवी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में यूनिक क्लब ने 35 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए।
टीम की ओर से उज्जवल पांडे ने 75 रन, अक्षय शुक्ला ने 71 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सिद्धार्थ पांडे ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधीग्राम क्लब की पूर टीम यूनिक क्लब की घातक गेंदबाजी के आगे 12.3 ओवर में 54 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सैयद अस्तर अब्बास ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विशेष द्विवेदी और आगाज पाठक ने चार-चार विकेट अपने नाम किए।
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में खेले गए मुकाबले में स्टार क्लब ने 34.5 ओवर में 172 रन बनाए। टीम से वैदिक दीक्षित ने 36, सौमित्र सिंह व रिषभ गुप्ता ने 33-33 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में राहुल वर्मा व नीरज यादव ने चार-चार विकेट व सर्वेश दुबे ने दो को आउट किया।
जवाब में काउंटी क्रिकेट क्लब ने 23.1 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर मैच जीता। जीत में आर्यमान राजपूत ने 85 रन, सर्वेश दुबे ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवशंकर ने एक विकेट चटकाया।

