मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 17 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ताइक्वांडो के सात खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय टीम में चयन
खेल

Kanpur : ताइक्वांडो के सात खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय टीम में चयन

Akash Chaudhary

कानपुर के पांच खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाया दम, जयपुर में खेलेंगे प्रतियोगिता

Kanpur । ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए आयोजित चयन ट्रायल में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की टीम में सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी एक से पांच दिसंबर तक जयपुर (राजस्थान) में होने वाली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

झालोखर​स्थित श्री भुवनेश्वरी महेश्वरानंद गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित ट्रायल महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर अरुण द्विवेदी की देखरेख में हुआ। चयन बोर्ड में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी हिमांशु सिंह और राष्ट्रीय रेफरी नितिन तिवारी शामिल रहे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, कौशल और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न भार वर्गों और इंडिविजुअल पूमसे स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन किया। इस चयन में कानपुर के टीएफसी फिटनेस क्लब पनकी के पांच खिलाड़ियों ने भी विश्वविद्यालय टीम में जगह बनाकर क्लब का मान बढ़ाया।

 

महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जयपुर में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक (54 किग्रा), आकाश महाली (58 किग्रा), अश्विन द्विवेदी (63 किग्रा), अंतरिक्ष वर्मा (68 किग्रा), अभिषेक सिंह (74 किग्रा), प्रबल प्रताप सिंह (87 किग्रा) और वंश राव (इंडिविजुअल पूमसे) शामिल हैं।