ग्रीनपार्क में दोपहर एक बजे जिला और तीन बजे मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया
Kanpur । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कानपुर की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर 22 नवंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर एक बजे से शुरू होगा, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे से लिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में उपस्थित होना होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी।

