Kanpur। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 18 से 20 मार्च तक फर्रुखाबाद में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 15 मार्च को दो बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में लिया जाएगा। यह जानकारी उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए तय समय पर ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
Kanpur : ग्रीनपार्क में 15 को सीनियर कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल

RELATED ARTICLES
MOST POPULAR
New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...

