मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : राज्य स्तरीय महिला हॉकी के लिए कानपुर टीम के ट्रायल 21 व 22 नवंबर को
खेल

Kanpur : राज्य स्तरीय महिला हॉकी के लिए कानपुर टीम के ट्रायल 21 व 22 नवंबर को

Akash Chaudhary
hockey

Kanpur ।खेल निदेशालय उप्र की ओर से राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक वाराणसी में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी, इसके लिए टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 21 नवंबर को दोपहर तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 22 नवंबर को दोपहर एक बजे से ग्रीनपार्क में लिया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा​धिकारी ग्रीनपार्क भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि इच्छुक ​खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए तय समय ग्रीनपार्क खेल कार्यालय पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं।