Thursday, April 30, 2026
HomeखेलKanpur : गोटिया कप के लिए 15 मार्च को स्पेशल फुटबॉल खिलाड़ियों...

Kanpur : गोटिया कप के लिए 15 मार्च को स्पेशल फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल

Kanpur । स्वीडन में विश्व प्रसिद्ध गोटिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उत्तर प्रदेश की स्पेशल फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह ट्रायल 15
मार्च को कैंट ​​स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल में लिया जाएगा।
इस चयन प्रक्रिया में प्रदेश के विभिन्न जनपदों इटावा, वाराणसी, गाजियाबाद और लखनऊ समेत अन्य जिलों से आने वाले स्पेशल खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। यह चयन कार्यक्रम स्पेशल
ओलंपिक भारत उप्र के तत्वावधान में किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शुक्ला और स्पोर्ट्स एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे के निर्देशन में ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।

  • कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक खेल और प्रशिक्षण मनोज सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। चयन समिति खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन करेगी।आयोजकों के अनुसार गोटिया कप विश्व के सबसे प्रतिष्ठित युवा फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!