Thursday, February 19, 2026
Homeअवर्गीकृतKanpur: सीएसजेएमयू के तीन छात्र खो-खो वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम...

Kanpur: सीएसजेएमयू के तीन छात्र खो-खो वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के कैंप में शामिल

Kanpur: दिल्ली में खो-खो वर्ल्डकप का आयोजन 13 से 19 जनवरी तक होगा। प्रतियोगिता से पहले कैंप का आयोजन किया जा रहा है और इस कैंप में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को चयन हुआ है।

विश्वविद्यालय के क्रीडा सचिव प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के तीन छात्र गोविंद यादव, आशीष पटेल और बबन बर्मन खो-खो वर्ल्ड कप के लिए लगने वाले कैंप के लिए चयनित हुए हैं। तीनों छात्र शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीईएस की पढ़ाई कर रहे हैं। विश्व कप से पहले भारतीय टीम का कैंप जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में लगा है। जिसमें देशभर से 60 लड़के व 60 लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें 15 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए किया जायेगा। कैंप के लिए देशभर से 16 प्रशिक्षकों को भी नियुक्त किया गया है।

इस उपलिब्ध पर विश्वविद्यलय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने तीनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और हर संभव मदद का वादा किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, असिस्टेंट प्रो. डॉ. आशीष कुमार कटियार, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, कोच अश्वनी मिश्रा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...